फरीदाबाद। स्कॉलर्स प्राइड क्रिकेट मैदान पर रविवार को प्राइड जूनियर्स ने वाइटैलिटी डिवाइन को आठ विकेट से हराया। 30 ओवर के मुकाबले में वाइटैलिटी डिवाइन ने सात विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में प्राइड जूनियर्स ने 21.2 ओवर में सिर्फ दो विकेट खोकर 161 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। चार विकेट लेने वाले विक्की को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद