फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेसी बोस विवि के विकास कार्यों को लेकर सीएम से मिले कुलगुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भेंट की। इस दौरान विश्वविद्यालय की विकासात्मक पहलों, शैक्षणिक प्रगति एवं भावी योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान कुलगुरु ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे आधारभूत संरचना विकास से अवगत कराया। उन्होंने प्रगति पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं नई परियोजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। राजीव कुमार ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की नई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वविद्यालय को प्रदेश का एक प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थान बताते हुए इसके विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें