फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक्सप्रेसवे पर टकराए वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। डीएनडी-केएमपी
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-18 के पास शुक्रवार दोपहर सड़क के बीच मांझा आने से दोपहिया वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके बाद पीछे से आ रहे वाहनों में एक के बाद एक टक्कर हो गई। हादसे में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी भी शामिल है। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। दोपहिया वाहन चालक के सामने अचानक मांझा आ गया। मांझे से बचने के लिए उसने बाइक रोक दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे के दौरान ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी तेज रफ्तार में थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें