फरीदाबाद। ऑटो में सवार होकर पिता अपने दो बच्चों के साथ इटावा अपने गांव जा रहे थे। तभी तिगांव चौक पर गलत दिशा में आ रही गाड़ी ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता सहित दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईएमटी मुजेड़ी सेक्टर 69 के कल्याण सिंह ने बताया कि वह मूलरूप से इटावा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।11 जुलाई की रात को वह अपनी बेटी अंजलि और बेटे अंकुल के साथ ऑटो से गांव इटावा जा रहे थे। तभी तिगांव पुल के पास गलत दिशा में आ रही कार ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। संवाद