फरीदाबाद। सेक्टर-7 आर्य समाज की ओर से तीन दिवसीय वेद प्रचार कार्यक्रम सृष्टि कथा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान आचार्य अग्निव्रत ने कहा कि सृष्टि परमात्मा का अनुपम उपहार है और इसे हेय व त्याज्य समझना उचित नहीं है। परमात्मा की भक्ति के साथ-साथ उसकी बनाई सृष्टि के स्वरूप, नियमों और पदार्थों का ज्ञान प्राप्त करना भी आवश्यक है। कार्यक्रम के पहले सत्र में आचार्य अग्निव्रत ने सृष्टि के वास्तविक अर्थ, पदार्थों की प्रकृति और परमात्मा के साथ उसके संबंधों पर विस्तार से प्रकाश डाला। संवाद