वैश्य अग्रवाल मित्र मंडल ने मेधावी बच्चों को किया सम्मानित 'विवाह योग्य युवक-युवतियों की परिचय पुस्तिका' का विमोचन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वैश्य अग्रवाल मित्र मंडल की ओर से वैश्य अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों की परिचय पुस्तिका-2023 के विमोचन का कार्यक्रम सूरजकुंड रोड स्थित वृंदावन ग्रैंड के प्रांगण में संपन्न हुआ। इस दौरान मेधावी बच्चों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि न्यायाधीश एएस मंगला, सुमन मंगला, हरको बैंक के चेयरमैन ठाकुर हुकुम सिंह भाटी व संस्था के प्रधान मुंशीलाल अग्रवाल द्वारा किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने मेधावी बच्चों को संस्था द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसमें शिक्षा में निपुण गुप्ता, प्राची अग्रवाल,यश जैन, नवोदिता अग्रवाल, तनिष्क अग्रवाल, मोक्ष गुप्ता, कृतिका अग्रवाल, शुभम गोयल, दिशा अग्रवाल को और युवांश गुप्ता, रियांश गुप्ता तथा इशिका गुप्ता को खेलों में पदक प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुंशी लाल अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, ओम प्रकाश बंसल, एडवोकेट गोविंद गुप्ता, बीएल अग्रवाल, आनंद गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, दीपक गुप्ता, विपुल गर्ग, सत्यदेव गुप्ता, सुरेंद्र मित्तल, जयचंद अग्रवाल, अजय कुमार बंसल, गौरव कुमार, असीम गुप्ता, नीरज गर्ग, मूलचंद गर्ग, श्याम सुंदर गोयल, गोविंद गोयल समेत अन्य मौजूद रहे।