संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट मैदान पर शनिवार को अर्बन रॉकर्ज ने टेकर्स-11 को 84 रन से हराया। 20 ओवर के मुकाबले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई अर्बन रॉकर्ज की टीम ने पांच विकेट पर 262 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सक्षम ने 106 रन की शानदार पारी खेली। हेमंत ने 44 और रमन ने 33 रन बनाए। टेकर्स-11 की ओर से रमन कुमार ने दो विकेट लिए। जवाब में टेकर्स-11 की टीम 16.2 ओवर में 178 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से ओपनर सैम खान ने 54 , किंग चौधरी ने 33 और निशांत मेहता ने 23 रन का योगदान दिया। अर्बन रॉकर्ज की ओर से मोहित ने 24 रन देकर चार विकेट झटके। सक्षम को उनकी बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।