फरीदाबाद। राजकीय उच्च विद्यालय वजीरपुर से यूपीएस चोरी हो गया। विद्यालय की डीडीओ एवं पीजीटी केमिस्ट्री सरोज ने थाना खेड़ीपुल में शिकायत देकर बताया कि गर्मी की छुट्टियों के बाद 4 जुलाई को स्कूल खुलने पर एक कक्षा से यूपीएस गायब मिला। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने रोशनदान तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरी हुए यूपीएस की कीमत लगभग 3 हजार रुपये बताई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद