फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नई औद्योगिक नीति पर इकाइयों ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम केंद्र में मंगलवार को औद्योगिक इकाइयों ने बैठक का आयोजन किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के सशक्तिकरण, नई औद्योगिक नीति पर चर्चा और उनके सामने आ रही चुनौतियां रही। बैठक में फरीदाबाद के सभी प्रमुख औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रतिनिधियों ने उद्योगों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर अपनी चिंताओं को साझा किया। जिला एमएसएमई केंद्र संयुक्त निदेशक रमनदीप ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सरकार और उद्योग जगत के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता है। संयुक्त निदेशक ने प्रतिनिधियों के मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस नई नीति के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधियों की ओर से अपने बहुमूल्य सुझाव दिए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें