केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के पीएसओ हवलदार करतार की पिस्टल साफ करते समय गोली लगने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार देर रात लगभग 11 बजे वारदात हुई। शुक्रवार सुबह उसे मंत्री के पास ड्यूटी पर पहुंचना था। बताया जा रहा है कि करतार सिंह सेक्टर-3 के मकान नंबर 1680 में परिवार के साथ रहता था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।