यमुना नदी में दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने पहुंचे चाचा-भतीजे तेज बहाव में बह गए। पल्ला थाना इलाके के इस्माइलपुर पुस्ता के पास ये हादसा बृहस्पतिवार शाम को हुए। 22 साल का युवक आकाश और उसके चाचा 45 साल के शिव नारायण के साथ 3-4 अन्य लोग भी थे। पुलिस व गोताखोरों की टीम दोनों की तलाश यमुना में कर रही है।