फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वर्कशॉप में तबीयत खराब होने के बाद दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। चांदपुर गांव स्थित एक वर्कशाप में काम करने वाले दो मजदूरों की तबीयत खराब हो गई। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। पेट दर्द होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। चांदपुर गांव में दोनों प्लास्टिक की पुरानी बोतलों को रिसाइकिल करने वाली वर्कशॉप में नौकरी करते थे। मृतकों की पहचान चांदपुर गांव निवासी 18 वर्षीय शंकर और नूंह के लहरवाड़ी गांव निवासी अरबाज के रूप में हुई है। दोनों मजदूरों को उपचार के लिए अटल बिहारी मेडिकल कालेज ले जाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह का पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें