फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे दो खिलाड़ी

Sat, 30 Dec 2023 11:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ था चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली में आयोजित अंडर 14 आयुवर्ग के 67वें स्कूल नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। दोनों खिलाड़ियों को रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया है। प्रतियोगिता में देश के 10 लड़के और लड़कियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली में तीन जनवरी से स्कूल नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लड़कों के श्रेणी में जिले के जे प्रणित और लड़कियों के श्रेणी में नव्या सिंह का चयन किया गया है। इसके अलावा गुरुग्राम से दिव्यांशी, सोनीपत की अक्षिता व मुस्कान और रोहतक की अक्षिता धनकड़ हिस्सा लेंगी। वहीं, लड़कों के श्रेणी में गुरुग्राम के सामर्थ व आर्यन, हिसार के सामर्थ और पानीपत के अर्जुन का चयन किया गया है। यह जानकारी जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव संजय सपरा ने दी। उन्होंने बताया कि इन सभी खिलाड़ियों का चयन बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें