बुधवार देर रात रेलवे ट्रैक पार करते हुए बड़खल के समीप ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया है। प्रतिमाह ट्रेन की चपेट में आने से मौत के करीब 10 से 15 मामले आ रहे हैं।