फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को शिकार बनाकर कुल 1,37,355 रुपये ठग लिए थे। शिकायतों के आधार पर संबंधित साइबर थानों में 28 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पहले मामले में सेक्टर-8 बल्लभगढ़ निवासी सुभाष कालिया को ठगों ने गैस का कर्मचारी बनकर कॉल किया और बिल लंबित होने का झांसा देकर 13 रुपये का भुगतान करने को कहा। आरोपी द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक करते ही पीड़ित के बैंक खाते से 82,356 रुपये निकल गए। दूसरे मामले में सेक्टर-28 निवासी दक्ष गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर वेबसाइट के माध्यम से 54,999 रुपये में गेम ऑर्डर किया था। क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने के बावजूद प्रोडक्ट नहीं भेजा गया और आरोपी ने फोन बंद कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें