फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डीजे पर नाचने को लेकर भिडे़ दो पक्ष, चार घायल

Mon, 12 Jun 2023 07:49 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-21डी में रविवार रात आयोजित शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और बीयर की बोतलें फेंकी गईं। पूरे मामले में चार लोग घायल हो गए। किसी तरह लोगों ने मामले को शांत कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव से बरात सेक्टर 21डी आर्य समाज मंदिर आई थी। चढ़त के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थर व बीयर की बोतलें बरसनी शुरू हो गईं। सेक्टर-21 डी पुलिस चौकी में देर रात मामले की सूचना दी गई। पुलिसकर्मी हुड़दंग कर रहे युवकों को चौकी ले आए। दोनों तरफ से किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं दी। घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें