फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ईएसआई में दो नए असिस्टेंट प्रोफेसर चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। औद्योगिक शहर में लाखों कामगार और उनके परिवार इलाज के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ने से मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज में संविदा आधार पर दो असिस्टेंट प्रोफेसर के चयन का परिणाम जारी किया गया है। अस्पताल में 23 सितंबर को आयोजित वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर डॉ. भारत चंद्र दास और डॉ. प्रियंका यादव का चयन किया गया है। दोनों चिकित्सकों का चयन एक वर्ष के लिए संविदा आधार पर किया गया है। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. कालिदास दत्तात्रेय चव्हाण का कहना है कि चिकित्सकों की नियुक्ति से संबंधित विभागों में चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें