फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जगह परीक्षा देते दो मुन्ना भाई दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं चल रही है। इस परीक्षा के दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे दो युवकों को उड़नदस्ते ने पकड़ लिया। परीक्षा केंद्र के अधीक्षक ने परीक्षा देने वाले और जिसकी जगह पर परीक्षा दे रहे थे, उन सभी के खिलाफ कोतवाली थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। केंद्र अधीक्षक संसार चंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी ड्यूटी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिकोना पार्क में 12वीं ओपन की परीक्षा कराने के लिए लगी हुई है। सोमवार को अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान स्पेशल फ्लाइंग ने केंद्र में जांच की। जांच के दौरान निक्की नाम के युवक को यश के स्थान पर और राहुल के स्थान पर आकाश नाम के युवक को परीक्षा देते हुए पकड़ लिया गया। थाना कोतवाली प्रभारी रामवीर ने बताया चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। परीक्षा देने वाले युवकों को हिरासत में लिया गया है। जिनके स्थान पर परीक्षा दी जा रही थी, उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें