फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ई-स्कूटर डीलरशिप ठगी में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाता टेलीग्राम के जरिये ठगों तक पहुंचाया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 6.52 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में दो और आरोपियों को 27 जून को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी अभिषेक बंसल (24) और अमित कुमार (23) के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार जांच में सामने आया कि आरोपी अभिषेक ने तेजस के नाम का बैंक खाता प्रिंस से लेकर अमित को मुहैया कराया था। इसके बाद अमित ने वह खाता टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगों तक पहुंचा दिया। पूछताछ में पता चला कि अभिषेक बीए पास है और कैनोपी लगाकर सिम कार्ड बेचने का काम करता है, जबकि अमित बीएससी नर्सिंग का छात्र है। पुलिस के अनुसार जीवन नगर-2, गौच्छी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसके साथ जनवरी 2026 को 6 लाख की ठगी हुई थी। शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई थी। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें