फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनू हत्याकांड के दोनों मुख्य आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन

फरीदाबाद। सुभाष कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी सोनू खान की हत्या के दोनों मुख्य आरोपी संतोष और मोनू को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने मोनू से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस चाकू की बरामदगी कोर्ट में पैरवी के लिए अहम कामयाबी मान रही है। दोषियों को सजा दिलाने में यह अहम सबूत साबित होगा। इस मामले सिविल अस्पताल की लापरवाही के कारण सोनू के शव को कोरोना संक्रमित मानकर उसका पोस्टमॉर्टम किए बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया था। अब चाकू व सोनू की शर्ट पर लगे खून व अस्थियों के डीएनए मिलान से पुलिस को साबित करना होगा कि उसी चाकू से उसकी हत्या हुई। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल सभी मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, बाकी नामजदों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच अधिकारी ब्रह्मप्रकाश के अनुसार सोनू खान हत्याकांड में संतोष मास्टरमाइंड है। संतोष ने ही सोनू के परिजनों के साथ झगड़ा किया था। जब सोनू व उसके परिजन उलाहना देने संतोष के पास आए तो संतोष, रविंदर, पंकज व मोनू आदि ने मिलकर सोनू व उसके स्वजनों पर हमला कर दिया। सोनू पर चाकू से मोनू ने ही वार किए थे। जिसके चलते उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें