फरीदाबाद। मुजेसर थाना क्षेत्र की एक कंपनी से स्टील की कॉइल चोरी के आरोप में पुलिस ने दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान स्टोर इंचार्ज दीपक और अकाउंटेंट प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, कंपनी संचालक ने 25 अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि दोनों कर्मचारियों ने मिलीभगत कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। क्राइम ब्रांच एनआईटी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। अदालत में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद