फरीदाबाद। पुलिस की अपराध शाखा एवीटीएस ने वाहन चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। धौज थाना क्षेत्र में दर्ज बाइक चोरी के मामले में साहर कॉलोनी निवासी नसीम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं मुजेसर थाना क्षेत्र के एक अन्य मामले में नूंह निवासी मुकीम उर्फ कंझा को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद चोरी की बाइक बरामद हुई। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य मामलों में भी उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। संवाद