बल्लभगढ़। पुलिस की अपराध शाखाओं ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन ग्राम स्मैक और 430 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने ओल्ड फरीदाबाद निवासी हिमांशु को तीन ग्राम स्मैक के साथ बाईपास रोड-मथुरा रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया। वहीं अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने सेक्टर-58 क्षेत्र में राजीव कॉलोनी निवासी हसीन को 430 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर लिए हैं। संवाद