फरीदाबाद। अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अंकित निवासी इंद्रा कॉलोनी, सेक्टर-8 और सौरभ निवासी शिवाजी नगर सेक्टर-22 के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने झपटमारी और एक अन्य बाइक चोरी की वारदात को भी अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद