फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: देसी कट्टे के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। अवैध हथियार रखने के आरोप में अपराध शाखा की टीमों ने 2 अलग-अलग स्थानों से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने गांव गोच्छी स्थित स्कूल के पास से शाहरुख को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। वहीं, अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने सेक्टर-37 हुड्डा मार्केट के पास बाईपास रोड गोल चक्कर से निखिल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी एक देसी कट्टा मिला। दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें