फरीदाबाद। अवैध हथियार रखने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो देसी कट्टे और एक कारतूस बरामद किया है। अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी की टीम ने 10 नवंबर को सेक्टर-48 से एसजीएम नगर निवासी आमिर को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एसजीएम नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना ने कबूलपुर निवासी नरेंद्र को सुंदर कॉलोनी, समयपुर से पकड़ा। उसके पास से कट्टा और कारतूस मिला। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद