फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगी में महिला कॉलर समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी बनकर हासिल की कार्ड डिटेल और ओटीपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीमका गांव के एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 10,329 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान द्वारका सेक्टर-3 निवासी महिला और निहाल विहार दिल्ली निवासी मनदीप (34) के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार 16 मई को पीड़ित के पास कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को निजी बैंक का कर्मचारी बताकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट एक लाख रुपये तक बढ़ाने का लालच दिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने कार्ड की जानकारी और ओटीपी हासिल कर लिया, जिसके बाद खाते से 10,329 रुपये निकाल लिए गए। शिकायत मिलने पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। दोनों आरोपियों को 22 जून को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें