फरीदाबाद। घर में घुसकर तोड़फोड़ और बाइक में आग लगाने के मामले में भूपानी थाना की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान टीकावली गांव निवासी राकेश और किदावली निवासी मलकित के तौर पर हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। शेरपुर गांव निवासी दीपक ने भूपानी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल को पड़ोसियों में झगड़ा हो गया था। इस दौरान उसने बीच-बचाव कराया था। जिस वजह से पड़ोसी राधेश्याम व उसका परिवार रंजिश रखने लगा। राधेश्याम व राकेश दो मई की रात कुछ अन्य लोगों के साथ उसके घर पर आया। आरोपियों ने उससे और परिजनों से मारपीट की। साथ ही घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी। ब्यूरो