फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता बेचने के मामले में दो आरोपियों को साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने करनाल के इंदरी से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान इंदरी के झूमसी गांव निवासी रजत कुमार उर्फ आकाश व सागर के रूप में हुई। सागर ने अपना बैंक खाता 15 हजार रुपये में रजत को बेचा था। रजत ने आगे ये खाता 60 हजार रुपये में बेचा था। इस खाते में ठगी के 24 लाख रुपये जमा किए गए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। शेयर मार्केट में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर सेक्टर-49 में रहने वाले व्यक्ति से 86.65 लाख की ठगी के मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें