फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फर्जी मैसेज दिखा 63 हजार की ठगी करने वाले दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। रुपये ट्रांसफर करने का फर्जी मैसेज भेजकर मिठाई विक्रेता से 63 हजार रुपये की ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में यूपी शामली निवासी दीपक और दिल्ली जैतपुर निवासी अजय शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि दीपक ने अपना बैंक खाता अजय को दिया था। दीपक प्रॉपर्टी डीलर है और अजय दूध सप्लाई करता है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी के 35 हजार रुपये आए थे।पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दीपक को 6 दिन और अजय को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है। मामले की शिकायत सेक्टर-7 निवासी एक दुकानदार ने दी थी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें