फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रोडवेज चालक को पीटने के मामले में दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। रोडवेज बस चालकों के साथ मारपीट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान पंकज और कपिल के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मथुरा उत्तर प्रदेश के हैं। मामले की शिकायत पुलिस चौकी बस अड्डा बल्लभगढ़ में मिली थी। बता दें कि सवारी बैठाने को लेकर निजी बस चालक-परिचालक की रोडवेज बस की चालक-परिचालक से झगड़ा हो गया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों का सवारी को लेकर रोडवेज कर्मचारियों के साथ झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उनकी हाथापाई हो गई। जिसमें उन्होंने रोडवेज कर्मचारी को पीट दिया था। आरोपियों को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें