फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वाहन चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में चोरी के एक और मामले का खुलासा हुआ है, जिसमें एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव गुरुद्दीनखेड़ा के विशाल (19) और उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गांव चंदौसी छोटी मिल्क के कमल (19) का नाम शामिल है। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियों को थाना पल्ला के क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल सहित सेक्टर-82 से काबू किया। आरोपियों से पूछताछ में थाना भूपानी के क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी के एक अन्य मामले का खुलासा हुआ, जिसमें आरोपियों से एक चोरी की मोटरसाइकिल सेक्टर-65 से बरामद की गई। आरोपी कमल मजदूरी का काम करता है। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें