फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइलेंसर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने चोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नूंह के गांव चंदेनी निवासी मुनफैद और पलवल के गांव नखरौला निवासी शकील के रूप में हुई है। प्रभारी शीशपाल ने बताया कि आरोपियों को रिठौज गांव गुरुग्राम से 10 अक्तूबर को थाना मुजेसर के चोरी के मामले में गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। 17 अक्तूबर को आरोपियों को प्रोटेक्शन वारंट प लेकर थाना सेक्टर-58 और थाना कोतवाली से गाडियों के सायलेंसर चोरी का मामला सुलझाया गया। आरोपियों ने चोरी का सायलेंसर 10 से 12 हजार में बेच डाले। आरोपियों से सायलेंसर चोरी के चार मामले सुलझाए गए। आरोपी मुनफैद से 1500 रुपये तथा शकील से 1000 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी शकील ड्राइवर है तथा मुनफैद गाडी ठीक करने का काम करता है। आरोपियों पर पूर्व में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें