फरीदाबाद। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में दो आरोपियों को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पहले मामले में अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना ने चार जुलाई को धौज के बीपीएल कॉलोनी रोड से शहबाज उर्फ काले को पिस्तौल सहित पकड़ा। उसके खिलाफ धौज थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने आठ जुलाई को सेक्टर-63 स्थित आशियाना फ्लैट्स के पास से आदर्श नगर निवासी गौरव को पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिस्तौल अलीगढ़ से 5 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद