फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ऊंचा गांव स्थित गैस एजेंसी से चार सिलिंडर चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-16 ने आशियाना सेक्टर-62 निवासी अजय (24) और अल्ताफ (20) को 11 अगस्त को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने छह अगस्त को चोरी करने के बाद दो-दो सिलिंडर आपस में बांट लिए थे। आरोपियों के कब्जे से चारों सिलिंडर बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार दोनों नशा करने के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें