फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। रास्ते में साइड लेने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों से मारपीट मामले में पुलिस चौकी सीकरी की टीम ने दो और आरोपियों गांव नगला जोगियान निवासी बंटी और विष्णु उर्फ गुलशन को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस पहले नेपाल और योगेंद्र को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार साइड लेने को लेकर नेपाल और रितिक के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद नेपाल ने नंगला होली चौक के पास अपने गांव के साथियों बंटी, विष्णु उर्फ गुलशन और अन्य को फोन करके बुला लिया। इसके बाद रितिक को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें