फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: साइबर ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। टेलीग्राम टास्क में निवेश के नाम पर 1.70 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने मध्य प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कन्हैया चंद्रवंशी और कृष्ण कुमार उर्फ राहुल शामिल हैं। कन्हैया ने अपने पिता का बैंक खाता कृष्ण कुमार को दिया था, जिसमें ठगी के 75 हजार रुपये जमा हुए थे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, जवाहर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति 18 जुलाई को व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ा था। उसे शुरुआत में टास्क पूरे करने पर पैसे मिले, फिर प्रीपेड निवेश का लालच दिया गया। झांसे में आकर उसने 1.70 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, जो उसे वापस नहीं मिले। शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें