फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। थाना पल्ला क्षेत्र की शिव कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर आभूषण चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन पर लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान अलीगढ़ निवासी रहीस और सकील के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिव कॉलोनी निवासी महिला ने थाना पल्ला में शिकायत दी थी कि वह 9 जून 2025 को परिवार के साथ घर से बाहर गई थी। 12 जून को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है। सूचना मिलने पर महिला घर पहुंची तो मकान से सोने-चांदी के आभूषण गायब मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें