फरीदाबाद। सट्टा खिलाने के आरोप में अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में बाटा पुल के नीचे से टिंकू उर्फ चौटाला को पकड़ा गया। उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, बॉल पेन और 4120 रुपये बरामद हुए। वहीं, दूसरी कार्रवाई में बाईपास रोड सेक्टर-37, मोल्डबंद रोड के पास से मोनू जैन को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सट्टा पर्ची, बॉल पेन, कार्बन का टुकड़ा और 6080 रुपये मिले। दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।