फरीदाबाद। अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने पुलिस चौकी, नवीन नगर क्षेत्र में हुई हत्या मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी संतोष व सागर उर्फ शूटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस चौकी नवीन नगर में 17 मई को सूरज की हत्या की शिकायत मिली थी। जिसके बाद अपराध शाखा की टीम ने दो आरोपी रोहन उर्फ गुल्लू व आकाश को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान उन्होंने बताया कि संतोष के कहने पर सागर उर्फ शूटर ने उन्हें हथियार उपलब्ध करवाया था। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने हथियार उपलब्ध करवाने वाले नोएडा के गांव याकूतपुर निवासी आरोपी संतोष (25) व सागर उर्फ शूटर (25) को गिरफ्तार किया है। संवाद