फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित सुमेर सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी में टर्फ टाइटंस ने गुरु जी इलेवन को दो विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरु जी इलेवन ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 239 रन बनाए। उमेश ठाकुर ने 27 गेंदों पर 56 रन, मितेश ने 51 और अक्की राजपूत ने 47 रन बनाए। पवन अरोड़ा ने 30 रन का योगदान दिया। टर्फ टाइटंस की ओर से लक्ष्य और पार्थ सहगल ने दो-दो विकेट लिए। 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टर्फ टाइटंस ने 18.1 ओवर में आठ विकेट पर 240 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। कप्तान अंकुर बंसल ने 31 गेंदों पर नाबाद 101 रन की पारी खेली। अभिषेक फगना ने 67 रन बनाए। गुरु जी इलेवन की ओर से राकेश सिंह ने तीन और अक्की राजपूत और दीपक ने दो-दो विकेट लिए। अंकुर बंसल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद