फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ट्रेलर में पीछे से घुसा ट्रक, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह जिले के पास केएमपी रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में अलवर निवासी ट्रक चालक महजर (34) की मौत हो गई।मुंडपूरी कलां निवासी जमशेद और महजर, निखिल गुड्स कैरियर कंपनी के दो अलग-अलग ट्रक लेकर नारनौल से नोएडा जा रहे थे। सुबह करीब 6 से 6:15 बजे के बीच जब दोनों वाहन केएमपी रोड पर खेड़ा खलीलपुर पार्किंग के पास पहुंचे, तभी आगे चल रहे एक ट्रेलर चालक ने बिना कोई संकेत दिए अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे महजर का ट्रक पीछे से ट्रेलर में जा घुसा और वह केबिन में बुरी तरह फंस गया। पीछे चल रहे जमशेद ने राहगीरों की मदद से महजर को बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से नल्हड़ अस्पताल नूंह पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें