फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऋणदाताओं की धमकियों से परेशान होकर युवा कारोबारी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। सेक्टर-11 में एक 25 साल युवा कारोबारी ने ऋणदाताओं की धमकियों से परेशान होकर बृहस्पतिवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने मौत के लिए दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तनाव में कुछ समय पहले कारोबारी पिता का भी देहांत हो गया था।
विज्ञापन

एनआईटी निवासी मृतक की बहन आयुषी (गौरव अग्रवाल की पत्नी) ने बताया कि पिता अविनाश गोयल व भाई अभिनव गोयल गांव साहुपुरा में भगवती इंटरप्राइजेज के नाम से फैक्टरी चलाते थे। इसके लिए बलजीत निवासी इन्द्रप्रस्थ काॅलोनी से 15 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर फैक्टरी ली हुई थी। कोरोना काल में बलजीत ने इसका किराया बढ़ा दिया। बलजीत ने किराये का बहाना बनाकर उनके पिता की 30 लाख की मशीनें जबरदस्ती कब्जा लीं और कहीं और ले गया। एक दिन बलजीत ने अभिनव को अपने घर बुलाकर जबरदस्ती मशीन प्राप्त करने की बात एक कागज पर लिखवा ली। उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। उसके बाद से परिवार पर काफी कर्जा हो गया। जिसकी वजह से उसके पिता और भाई परेशान रहने लगे। कुछ समय पहले इसी कारण से पिता का देहांत हो गया। पिता के देहांत के बाद भाई अभिनव कई बार बलजीत के पास मशीनें वापस लेने व बातचीत करने के लिए गया। तब बलजीत ने कहा कि अगर वह कोरोनाकाल के समय का 10 लाख रुपये का किराया दे देगा तो वह उसको मशीनें वापस कर देगा। इसके बाद अभिनव ने गांव मुजेड़ी निवासी मोहित से 5 लाख रुपये कर्ज के तौर पर लिए। मोहित ने भी उसके भाई से जबरदस्ती 10 लाख का एग्रीमेंट लाइन करवाकर 2 लाख रुपये ही दिए। मोहित भी अब अपने पैसे लौटाने का दबाव बना रहा था। बृहस्पतिवार को उनके भाई अभिनव ने बलजीत व मोहित की धमकियों से परेशान होकर सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना मां ने फोन पर दी। भाई को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घाेषित कर दिया। मृतक ने जान देने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने मौत के लिए बलजीत और मोहित को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें