फरीदाबाद। फाइनेंसरों से परेशान होकर एसीपी ऑफिस के पास प्रॉपर्टी डीलर कुलदीप गुर्जर ने जहर खा लिया। उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां से हालत गंभीर होने के चलते दिल्ली के सफदरजंग रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत में सुधार है। वहीं पुलिस की ओर से अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। दुर्गा कॉलोनी सरूरपुर निवासी कुलदीप गुर्जर ने सोमवार को एसीपी मुजेसर के ऑफिस के पास कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। पत्नी पिंकी का आरोप है कि मौनी और शैली नामक दो फाइनेंसरों ने उनके पति को परेशान कर रखा है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसी से परेशान होकर वह 12 अगस्त से घर से लापता थे। आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई न होने से परेशान होकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया। संवाद