फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: त्रिवेणी बनीं मैन ऑफ द मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सोनाली यादव टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को एसआरएनसीसी-1 ने नोएडा वंडर्स को 6 विकेट से हराया। टीम ने 123 रन का लक्ष्य 16.5 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नोएडा वंडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए। टीम की ओर से मोनिका ने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। एसआरएनसीसी-1 की ओर से इशिका और त्रिवेणी ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएनसीसी-1 की टीम की ओर से कप्तान त्रिवेणी ने 44 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। नोएडा वंडर्स की ओर से रुपाली, अर्णा, जीएस और श्रुति ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए त्रिवेणी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें