गुरुग्राम। जिले के बालियावास स्केटिंग ट्रैक पर आयोजित 18वीं जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में अतुल कटारिया मेमोरियल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसमें हृदय ने शानदार दौड़ लगाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, त्रिप्ती ने बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत दोनों पदक हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण को देखते हुए दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किया गया है। यह उपलब्धि न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। आने वाले राज्यस्तरीय मुकाबलों में भी उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। संवाद