- उपायुक्त, डीसीपी सेंट्रल समेत अन्य लोगों ने किए पुष्प अर्पित
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बुधवार को कारगिल विजय दिवस की 24वीं वर्षगांठ पर शहीद स्मारक सेक्टर-12 स्थित श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ ने की। समारोह में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों ने शिरकत की। इस मौके पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों को फूल अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके शौर्य वीरता व अदम्य साहस को नमन किया।
उपायुक्त ने शहीद स्मारक में प्रदर्शनी हाल भी देखा। इसमें हरियाणा के वीर शहीद सैनिकों की गाथा तथा अब तक हुए कामों के इतिहास को बताया गया है। उपायुक्त डीसी विक्रम सिंह और डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ ने वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया। जिले में कारगिल युद्ध के असली हीरो गांव सोफ्ता निवासी शहीद ले. नायक जाकिर हुसैन और मोहना निवासी वीरेन्द्र कुमार थे। जिनके नाम युद्ध स्मारक सेक्टर 12 के शहीद स्तम्भ पर अंकित है। समारोह में एसीपी राजीव, कर्नल देवेन्द्र चौधरी, सतेंन्द्र दुग्गल, मेजर जनरल सुधीर दत्त, ब्रिगेडियर चन्द्र मुकेश, स्थानीय एयर फोर्स ग्रुप कैम्प इंचार्ज कपिल शर्मा, वीरांगना सुनीता नागर, गीता कालीरामण, हरिचंद मान, सूबेदार फिरेचंद, रजनीश छाबड़ी, धर्म सिंह डागर, उदय सिंह, करतार सिंह व नरेश तेवतिया समेत अन्य उपस्थित रहे।