फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण शिविर में सीखी उपचार की तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। केवल प्रेम फाउंडेशन की ओर से सेक्टर-15ए स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में उपाध्याय रत्न 108 ज्ञान सागर चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से दो दिवसीय एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 से अधिक लोगों ने भाग लेकर एक्यूप्रेशर उपचार पद्धति की बारीकियां सीखीं। एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ डॉ. सुभाष चंद्र जैन ने प्रतिभागियों को हाथ और पैरों के विभिन्न बिंदुओं पर दबाव देकर उपचार करने की तकनीक समझाई। शिविर के दूसरे दिन आयोजित उद्घाटन सत्र में फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें