फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होली पर ट्रेनें फुल, रेलवे स्टेशन पर घर जाने वालों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्वेशन नहीं मिलने के कारण सामान्य टिकट पर जनरल डिब्बों में करना पड़ रहा सफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हमारे देश में होली बहुत बड़ा पर्व है। शहर में रहने वाले प्रवासी त्योहार को लेकर घर जाने लगे हैं लेकिन ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिलने के कारण उनको सामान्य टिकट लेकर जनरल डिब्बों में बैठकर घर जाना पड़ रहा है। ऐसे में मंगलवार को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर होली पर घर जाने वालों की भीड़ लगी रही। इस दौरान लोग घर जाने के लिए ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। वहीं, बिहार और बंगाल के लिए फरीदाबाद से सीधे ट्रेन न होने के कारण लोगों को नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन से ट्रेनों में जाना पड़ रहा है। इसके अलावा सरकार की ओर से चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी नई दिल्ली और आनंद विहार से किया जा रहा है। ऐसे में लोग इन ट्रेनों से घर जाने के लिए ईएमयू और एक्सप्रेस ट्रेनों का सहारा लेकर दिल्ली पहुंच रहे हैं। बता दें कि शहर में करीब 15 से 20 लाख प्रवासी लोग रहते हैं, इनमें अधिकतर लोग बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश के हैं। यह सभी होली पर अपने अपने गांव जाते हैं लेकिन ट्रेनों में रिजर्वेशन न होने के कारण इनको सामान्य टिकट लेकर घर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें