फरीदाबाद। राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई) के कॉर्पोरेट कार्यालय, सेक्टर-33 में पांच राज्यों से आए इंडीग्रिड के ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनीज के लिए दो-सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 10 से 21 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और राजस्थान के युवा इंजीनियर हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को पावर सेक्टर के तकनीकी पहलुओं की व्यापक और व्यावहारिक समझ प्रदान करना है। संवाद